Sunday 8 September 2019

ऐतिहासिक और पीरियड फिल्मों में Ajay Devgan


अजय देवगन और अक्षय कुमार का सितारा बुलंदी पर है।  फ्लॉप बादशाओ (२०१७) के बाद अजय देवगन लगातार हिट फ़िल्में दे रहे हैं।  उनकी इस असफलता के बाद प्रदर्शित चार फ़िल्में गोलमाल अगेन, रेड, टोटल धमाल और दे दे प्यार दे बड़ी हिट फ़िल्में साबित हो चुकी हैं।  गोलमाल अगेन ने २०० करोड़ का कारोबार किया।  बाकी की तीन फ़िल्में भी १०० करोड़ क्लब में शामिल हुई।  अजय देवगन की अगले साल तीन फ़िल्में तानाजी : द अनसंग वारियर, भुज : द प्राइड ऑफ़ इंडिया और मैदान प्रदर्शित होंगी। दिलचस्प तथ्य यह है कि इनमे से कोई भी फिल्म कॉमेडी नहीं है।  तानाजी : द अनसंग वारियर ऐतिहासिक युद्ध फिल्म है।  इस फिल्म में अजय देवगन मराठा योद्धा तानाजी मलुशरे की भूमिका कर रहे हैं।  भुज : द प्राइड ऑफ़ इंडिया, १९७१ के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त हवाई पट्टी की मरम्मत करवाने वाले स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका कर रहे हैं।  मैदान फुटबॉल पर आधारित पीरियड फिल्म है।  इस फिल्म में वह फुटबॉल कोच सय्यद अब्दुल रहीम की भूमिका कर रहे हैं।  अगले ही साल, अजय देवगन  दक्षिण की दो बड़ी फिल्मों में भी नज़र आएंगे। इन फिल्मों में अजय देवगन अहम् भूमिका कर रहे हैं।  एस एस राजामौली की स्वतंत्रता संग्राम पर फिल्म आर आर आर में वह रामचरण और जूनियर नेत्र के साथ है।  तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की वर्किंग टाइटल थाला ६० में अजय देवगन की खल भूमिका है।  उनके कमल हासन की तमिल फिम इंडियन २ में भी काम करने का अपुष्ट समाचार है। इन फिल्मों के अलावा मार्च में अजय देवगन फिल्म सूर्यवंशी में अपनी  सिंघम  कैमियो भूमिका में नज़र आएंगे ।    

No comments:

Post a Comment