Sunday 5 April 2020

बॉलीवुड हस्तियों के लिए लॉक डाउन के २१ दिन !


लॉक डाउन की आधी अवधि बीतने को है। पूरे देश की जनता, छुटपुट लोगों को छोड़ कर सेल्फ क्वॉरन्टीन के लिए घरों के अन्दर बंद है। इनमे बॉलीवुड की हस्तियाँ भी हैं। इन हस्तियों ने अपने घर में बिताये जा रहे अपने समय को चित्रों के माध्यम से व्यक्त किया है । मगर, दिलचस्प हैं फैशनेबुल चित्रों के साथ इनके कमेंट्स। कैटरीना कैफ ने झाड़ू मारते हुए अपनी तस्वीरों के साथ गिटार सीखने का मन भी बनाया है। वही हृथिक रोशन फिटनेस क्लास ले रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने क्वारंटाइन पीरियड बिताने के लिए यात्रा करने का सुझाव दिया है। लॉक डाउन के दौर में उनकी यह यात्रा के अपार्टमेंट एक कमरे से दूसरे कमरे में आने जाने की है। घर पर काम करते हुए वीडियो या चित्र पोस्ट करते हुए यह सेलिब्रिटी भिड़ भी जाते हैं। जब कैटरीना कैफ ने प्लेट साफ़ करते हुए अपना वीडियो और चित्र अपलोड किया तो दीपिका पादुकोण ने उन पर नक़ल करने का आरोप लगा दिया । इस पर कैटरीना ने जवाब दिया, "हा हा हा, मैंने यह अपने घर में काम करने वाली रुपाली से सीखा है।" 

चित्रों के ज़रिये कैसा सन्देश !
स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर २ में टाइगर श्रॉफ की नायिका अनन्या पाण्डेय एक चित्र में अपनी छोटी काली पोशाक में काफी खुश नज़र आ रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसे पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं तैयार हो कर अपने कमरे में क्वॉरन्टीन मूड में सेल्फ आइसोलेशन में हूँ।टाइगर श्रॉफ से रील और रियल लाइफ में रोमांस करने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी ने, टाइगर की बहन कृष्णा के साथ नृत्य करते हुए विडियो डाल कर लिखा, “हम इस प्रकार से क्वॉरन्टीन लाइफ जी रहे हैं।करीना कपूर खान इस दौर को बड़े दिलचस्प तरीके से व्यतीत करती हुई प्रतीत होती है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में खुद का और अपने नज़दीकी दोस्तों का एक कोलाज फ्रेंड्स देट नैप टुगेदर, स्टे फॉरएवर' थीम के साथ पोस्ट किया। इस कोलाज में करीना कपूर और उनके दोस्तों के सोते और झपकी लेते हुए चित्र हैं। मौनी रॉय तो इस समय खाने पीने में मशगूल नज़र आती हैं। किसी चित्र में वह खाना बना रही हैं तो कहीं अपने बगीचे से टमाटर तोड़ती नज़र आ रही हैं। मौनी रॉय की तरह दीपिका पादुकोण का ध्यान भी खाने पर है।  लेकिन, वह एक्सरसाइज करती भी नज़र आ रही हैं। कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया काफी सक्रिय है। वह अपने चित्रों से वर्क फ्रॉम होम का सन्देश देते हैं। वह एक चित्र बाथ टब पर बैठे भी नज़र आ जाते हैं। अमिताभ बच्चन स्वस्थ रहने का सन्देश देते हैं। वह जीम में अपनी सेल्फी पोस्ट करते हुए सन्देश देते हैं, "जीम जाते रहो। प्रतिरोधक क्षमता बनाओ। फाइट फाइट फाइट।" टीवी एक्टर करणवीर बोहरा तो घर का काम करते हुए और जुड़वाँ बच्चो को नहलाते और कपडे बदलाते क्वारंटाइन पीरियड बिता रहे हैं। वही फरहान अख्तर अपने कुत्ते के साथ समय बिताते नज़र आये। शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ रस्सी कूदने के चित्र पोस्ट किये हैं।

चेहरे का मेकअप करते सितारे
कोरोना वायरस से डरे हुए आम लोगों को जहाँ फेस मास्क लगाए देखा जा सकता है। वही बॉलीवुड के सितारे फेस मसाज में मशगूल नज़र आते हैं। इन बॉलीवुड हस्तियों ने अपने चेहरे की मसाज या सफाई करते चित्र पोस्ट किये हैं। दीपिका पादुकोण के ज़्यादा चित्र खुद की देखभाल करने को लेकर है। एक चित्र में वह अपने बाथरूम में फेस मसाजर से अपने चेहरे की मसाज करती नज़र आती है। अर्जुन कपूर ने एक वीडियो के ज़रिये अपने फेस मास्क वाले चेहरे के भिन्न कोण से चित्र पोस्ट किये हैं। करीना कपूर ने फैशनेबुल सितारों वाला फेस मास्क चेहरे पर चढ़ा रखा है। यामी गौतम, चित्रों में घर में बनाये स्क्रब का उपयोग कर रही हैं। बाहुबली फिल्म की अवंतिका तमन्ना भाटिया भी घर के बनाये स्क्रब का इस्तेमाल कर रही हैं। 

नाराज़ हैं फराह खान !
वही फराह खान, बॉलीवुड की हस्तियों के इन वीडियोज और तस्वीरों से खासी नाराज़ हैं। वह कहती है कि बॉलीवुड के पास कोई काम, कोई चिंता नहीं होगी। सिवाय अपनी फिगर मेन्टेन करने के। लेकिन, बाहर लोगों को कई दूसरी चिंताए हैं। इसलिए सेलिब्रिटी को इस प्रकार के चित्र पोस्ट नहीं करने चाहिए। वह धमकी देती हैं, "इसलिए कृपया हम पर दया कीजिये। वर्कआउट के वीडियो अपलोड करना बंद कीजिये। अगर आप  बंद नहीं करते तो बुरा न मानियेगा, अगर मैं आपको अनफॉलो कर दूँ।"

फिटनेस का सन्देश
बॉलीवुड के सितारे, लॉक डाउन के समय को खुद की फिटनेस में तो बिता ही रहे हैं, अपने प्रशंसकों और फॉलोवर को भी प्रेरित कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने पानीपत के लिए खुद के शरीर में काफी बदलाव किये थे। उनमे आज भी यह बदलाव कायम है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपना फिटनेस विडियो पोस्ट करते हुए, अपने प्रशंसकों को २१ दिनों तक बाहर न निकालने की सलाह देते हुए, फिट रहने के लिए गहन वर्कआउट्स के ज़रिये गंभीर फिटस्पोभी देते है। वही वरुण धवन रात को वर्कआउट करते हुए किसी भी समय फिट रखने का सन्देश देते हैं। शिल्पा शेट्टी ने, लॉक आउट के समय इंडोर वर्कआउट के लिए सीढियों पर वर्क आउट के कुछ आसान टिप्स दिए हैं। वह कहती हैं, इससे कैलोरी जलाना आसान हो जाता है। अपने एक विडियो में सारा अली खान एक कठिन तबाता वर्कआउट कराती नज़र आती है। जैक्वेलिन फेर्नान्देज़ अपने प्रशंसकों को योग के द्वारा फिट रहने का सन्देश देती है। वह वीडियो में सूर्य नमस्कार और स्ट्रेच करती दिखाई देती है। वह अपनी चमकदार त्वचा का श्रेय योग को देती है। कैटरीना कैफ अपनी ट्रेनर के साथ इंडोर वर्कआउट करती नज़र आती है। विक्की कौशल वेट लिफिंग के ज़रिये फिट रखने की ज़रुरत बताते हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण घर मे ही जिम में ट्रेड मिल पर वर्कआउट करते नज़र आते हैं।

लॉक डाउन तोड़ने वालों के समर्थन में बॉलीवुड !
प्रधान मंत्री ने, भारत में २१ दिनों के लॉक डाउन का ऐलान करते हुए, सभी लोगों से अपनी जगह पर रुके रहने की प्रार्थना की थी तथा यह भी आश्वासन दिया था कि सभी को उनके रुकने के स्थान पर मदद पहुंचाई जायेगी। इसके बावजूद कुछ लोग लॉक डाउन पीरियड में घर से बाहर निकले।  दिल्ली और मुंबई से हजारों की संख्या में लोग, यह सोचे समझे बिना कि उनके निकलने से देश में महामारी का विस्तार होगा, घरों को निकल पड़े। फलस्वरूप देश के कई हिस्सों में लॉक डाउन में बाहर निकालने वालों की पिटाई और अपने शहरों को वापस जाते मज़दूरों की भीड़ की तस्वीरें देखने को मिली। बॉलीवुड में एक ऎसी लॉबी सक्रिय है, जो वर्तमान सरकार की धुर विरोधी है और आम आदमी पार्टी या दूसरे राजनीतिक दलों की समर्थक है। इन्होने इन चित्रों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट करते हुए अपने आक्रामक विरोधी विचार रखे। हालाँकि, कुछ लोगों के विचार काफी संतुलित और उपयुक्त भी थे। अनुराग कश्यप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधान मंत्री और गृह मंत्री पर भद्दी भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं। उन्होंने पुलिस की पिटाई की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “यह भयानक है।फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता ने लिखा, “लाठी चार्ज रोको।निर्देशक अनुराग कश्यप ने एक मोटर साइकिल वाले की पिटाई का विडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “क्या इस तरह से पिटाई करना कानूनी है?” हिन्दुओ और हिंदुस्तान की सरकार की सांप्रदायिक लहजे में आलोचना करने वाले अली फज़ल से शादी करने जा रही एक्ट्रेस ऋचा चड्डा ने लिखा,”कोरोना वायरस से बचाने के लिए इस प्रकार से किसी को पीट पीट कर मार डालने का क्या तर्क है ?” इस लिहाज़ से शेखर कपूर ने निराशा प्रकट करते हुए लिखा कि अपने घरों को वापस लौट रहे कामगारों का वापस लौटना निराशाजनक है। उन्होंने वर्ग संघर्ष की आशंका भी व्यक्त की। अलबत्ता, अभिनेता सोनू सूद ने दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविन्द केजरीवाल को टैग करते हुए भाग रहे मज़दूरों को रोकने और उनकी मदद करने की गुज़ारिश की।



No comments:

Post a Comment