Saturday 11 April 2020

मराठी मुलगी Fatima Sana Shaikh



आमिर खान के साथ बड़ी हिट फिल्म दंगल से हिंदी फिल्म डेब्यू करने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख को अपनी दूसरी ही फिल्म से, आमिर खान और अमिताभ बच्चन के बावजूद, बड़ा झटका लगा था। फिल्म थी ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज़ होने के बावजूद अपनी बड़ी लागत को निकाल पाने में असफल रही थी। महत्वपूर्ण बात यह थी कि दंगल में गीता फोगाट की भूमिका से प्रभावित करने वाली फातिमा ने ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान की ज़ाफिरा बेग की भूमिका में निराश किया था। ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान की महा असफलता के बाद, आमिर खान किसी दूसरी फिल्म में अब तक नज़र नहीं आये। उनकी अगली फिल्म लाल सिंह चड्डा २५ दिसम्बर २०२० को प्रदर्शित होने जा रही है। लेकिन, इससे पहले फातिमा सना शेख की दो फ़िल्में लूडो और सूरज पे मंगल भारी रिलीज़ हो जायेंगी। अनुराग बासु की फिल्म लूडो तीन अलग अलग जोड़ों की कहानी है। फातिमा की जोड़ी राजकुमार राव के साथ बनी हैं। इस फिल्म को २४ अप्रैल को रिलीज़ होना था। फातिमा की दूसरी फिल्म सूरज पे मंगल भारी एक पारिवारिक हास्य फिल्म है। इस फिल्म में फातिमा ने एक मराठी लड़की की भूमिका की है। फिल्म में उनकी केमिस्ट्री दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी  के साथ बनी है। इस फिल्म की रिलीज़ की नई तारीख़ अभी तय नहीं हुई है। फातिमा सना शेख की एक अन्य फिल्म भूत पुलिस एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. जो अगले साल रिलीज़ होगी।

No comments:

Post a Comment