Wednesday 29 April 2020

बेहतर पर्यावरण के लिए बॉलीवुड की हस्तियां

कोरोनावायरस की महामारी के चलते दुनियाभर में ठहराव-सा आ  गया है। ऐसे समय में भी बॉलीवुड के कुछ सितारे प्रकृति के प्रति मनुष्यों के व्यव्हार और आत्मनिरीक्ष पर बल दे रहे हैं। बॉलीवुड की  कुछ हस्तियां काफी समय से पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए लगन से काम कर रहे हैं।
बेहतर इको- सिस्टम के लिए प्रज्ञा कपूर
फिल्म निर्माता प्रज्ञा कपूर इकोसिस्टम को बेहतर बनाने के लिए काम करती है। वह समुद्र तट की  सफाई अभियान, वृक्षारोपण अभियान या ज़ीरो वेस्ट बर्थडे पार्टी जैसे आयोजन करती रहती हैं। उन्होंने इसी साल 'एक साथ - द अर्थ फाउंडेशन' की शुरुआत की है। यह मुख्य रूप से जलवायु संकट पर जागरूकता, वृक्षारोपण अभियान, पशु कल्याण, समुद्र तट स्वच्छता की वकालत करता है। 

पर्यावरण पर अक्षय कुमार
अक्षय कुमार अपनी फिल्मों और वास्तविक जीवन में भी पर्यावरण से जुड़ी बातों को महत्व देते हैं।उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में उचित स्वच्छता सुविधाओं के लिए काम किया है। उन्हें अपने विभिन्न अभियानों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुंबई पुलिस द्वारा नियुक्त किया गया है। अक्षय भारत सरकार के सड़क सुरक्षा अभियान के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उन्होंने वायु प्रदूषण पर म्यूजिक वीडियो हवा आने दे में भी अभिनय किया है।

संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण दूत दिया मिर्ज़ा
दिया मिर्ज़ा अभिनय से दूर हैं, लेकिन उन्होंने पर्यावरण से जुड़े कई मुद्दों पर काम किया है।  वह भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत हैं। पूर्व मिस एशिया पैसिफिक रहीं दिया स्वच्छ पर्यावरण की समर्थक रहीं हैं। उन्होंने वन्यजीवों के संरक्षण और स्वच्छ हवा, स्वच्छ समुद्र, जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण से जुड़े मुद्दों पर काम किया है।

पेटा के साथ जॉन अब्राहम
पर्यावरण के प्रबल समर्थक अभिनेता जॉन अब्राहम प्रमुख रूप से पशु कल्याण की दिशा में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह पेटा के साथ जानवरों के खिलाफ दुर्व्यवहार पर एक अभियान में काम योगदान किया है। एक पहल से जुड़ कर उन्होंने सुदूर गाँवों को सौर ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में काम किया था ।

जलवायु परिवर्तन पर अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन, जलवायु परिवर्तन के लिए काम करते है। उन्हें २०१२ में पर्यावरण से जुड़े कार्यों पर काम करने के लिए ग्रीन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है । अभिषेक ग्लोबल वार्मिंग के बारे में बहुत मुखर रहे हैं। वह पर्यावरण प्रदूषण को लेकर भी चिंता व्यक्त कर चुके है।

No comments:

Post a Comment