Friday 1 December 2017

पाकिस्तान में इतिहास बनाने वाली पंजाब नहीं जाऊंगी

पंजाब नहीं जाउंगी 
पंजाब नहीं जाऊंगी ने पाकिस्तान के फिल्म इतिहास में नया पन्ना लिख दिया है।  यह फिल्म सबसे ज्यादा समय तक चलने वाली फिल्म बन गई है।  पंजाब नहीं जाऊंगी १३ हफ़्तों में ३१.७५ करोड़ का कारोबार कर चुकी है।  इसके बावजूद इसको दर्शकों की कमी नहीं है तथा काफी स्क्रीन्स पर अभी भी दिखाई जा रही है।  ख़ास बात यह है कि फिल्म १४वे हफ्ते मे प्रवेश कर चुकी है। मगर, अभी भी १० सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है। इधर के कुछ सालों में कोई भी फिल्म इतने ज्यादा समय तक इतने ज्यादा सिनेमाघरों में नहीं चली है।  हालाँकि, फिल्म नामालूम अफराद भी १०० दिनों तक सिनमाघरों में चलती रही थी।  लेकिन, नामालूम अफराद केवल दो सिनेमाघरों में ही दिखाई जा रही थी।  पंजाब नहीं जाऊंगी, जब अपने १५ वे हफ्ते में १०० दिन में प्रवेश करेगी, उस समय यह ८-१० सिनेमाघरों में दिखाई जा रही होगी।  यह एक नया कीर्तिमान होगा। पंजाब नहीं जाऊंगी आने वाले कुछ दिनों में कुछ लाख और बटोरेगी।  मगर यह फिल्म पंजाब के बड़े सर्किट में सबसे ज़्यादा ग्रॉस करने वाली फिल्म पहले ही बन चुकी है।  रावलपिंडी/इस्लामाबाद में इस फिल्म ने सुल्तान के ६.५ करोड के ग्रॉस के विरुध्द दूसरा सबसे बड़ा ग्रॉस ५.५ करोड़ का कर लिया है।  अलबत्ता, इस फिल्म को कराची में नुकसान हुआ है, जहाँ यह न मालूम अफ़राद २ के सामने टॉप ५ में भी जगह नहीं बना पाई। तीस करोड़ से ज़्यादा का ग्रॉस करने वाली पाकिस्तानी फिल्म जवानी  फिर न आनी है।  ३०+ का कारोबार करने  वाली यह दोनों फ़िल्में नदीम बेग निर्देशित हैं  तथा दोनों के लीड एक्टर हुमायूँ सईद हैं।    

No comments:

Post a Comment