Thursday 6 June 2019

Rohit Shetty की फिल्म Suryavanshi में Akshay Kumar के खतनाक स्टंट

 

आजकल, बैंकाक में, निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म सूर्यवंशी (Suryavanshi) के स्टंट दृश्य फिल्माए जा रहे हैं।  अक्षय कुमार (Akshay Kumar) द्वारा किये जा रहे इन स्टंट दृश्यों के केवल चित्र देख कर ही दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।  ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि ७० एमएम के परदे पर यह दृश्य दर्शकों पर क्या गज़ब ढाने जा रहे हैं। 



रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का निर्देशक-एक्टर कॉम्बिनेशन पहली बार बन रहा है।  लेकिन, यह दोनोंकलर्स पर फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी के भिन्न सीजन में खतरों से खेल और प्रतिभागियों को खेलवा चुके हैं।  इन दोनों को खतरनाक स्टंट का अंदाज़ा है।


चूंकि, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ही खतरों के खिलाड़ी (Khataron ke Khiladi) के पहले सीजन की शुरुआत की थी और अक्षय कुमार इसे जिस ऊंचाई पर ले गए थे, रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को इसका अंदाजा पांचवे सीजन से ही हो गया था। इस प्रकार से वह अक्षय कुमार  की  खतनाक स्टंट कर सकने की क्षमता से परिचित हैं। इसीलिए सूर्यवंशी में मोटरसाइकिल और  हेलीकाप्टर के स्टंट इतने खतरनाक बन पाए हैं।  

No comments:

Post a Comment