Wednesday 4 September 2019

Alia Bhatt को Rajamouli का सहारा


संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह के बाद, सातवें आसमान पर उड़ रही अलिया भट्ट को, उस समय जोर का झटका धीरे से लगा, जब संजय लीला भंसाली ने, इंशाल्लाह को फिलहाल के लिए ठन्डे में डाल दिया। नतीजे के तौर पर, अलिया भट्ट के सामने घर बैठ कर उकताने और ऊंघने का समय आ गया था। लेकिन, अलिया ने इंशाल्लाह की तारीखें एस एस राजामौली को उनकी फिल्म आर आर आर के लिए दे दी।

दुल्हनिया रोमांस की आलिया
अलिया भट्ट, अपने छः साल लम्बे फिल्म करियर में, वरुण धवन की दुल्हनिया रोमांस से उबर नहीं पाई थी। वरुण धवन के साथ भी उनका रोमांस चौथी फिल्म कलंक तक पहुंचते पहुंचते, फीका पड़ चुका था। रणवीर सिंह के साथ गली बॉय भी कोई सहारा नहीं दे पाई थी। रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र अभी रिलीज़ होनी है। ऐसे में सलमान खान के साथ फिल्म इंशाल्लाह, अलिया के लिए अच्छी खबर थी।

करियर के लिहाज़ से सलमान से रोमांस
हालाँकि, सलमान खान के साथ अलिया भट्ट की फिल्म इंशाल्लाह बड़ी उम्र के रोमांस की फिल्म थी। लेकिन, अलिया भट्ट के लिहाज़ यह करियर के लिए बूस्टर फिल्म थी। वह सलमान खान की नायिका बन कर, अपने राज़ी करियर पर सितारे जड़ सकती थी। लेकिन, संजय लीला भंसाली के साथ सलमान खान के मतभेदों ने, अलिया भट्ट को एक बड़े ब्रेक से वंचित कर दिया।

दक्षिण के बाहुबलियों का सहारा
ऐसे में, अलिया के लिए दक्षिण के बाहुबली ही सहारा है। राजामौली की फ़िल्में पूरे देश में अपनी दमखम दिखाने में कामयाब होती है। पीरियड फिल्म आर आर आर को भारी पैमाने पर, दक्षिण के बड़े सितारों रामचरण और जूनियर एनटीआर के साथ बनाया जा रहा है। फिल्म में वह रामचरण का रोमांस बनी है।

इंशाल्लाह के फ्लॉप होने का डर !
फिल्म आर आर आर, किसी मायने में इंशाल्लाह से कमतर नहीं है। इंशाल्लाह एक लीक से हट कर फिल्म थी। फ्लॉप होने के भी खतरे थे। लेकिन, आर आर आर खालिस मसाला और भव्य कैनवास पर बनी फिल्म है। बड़े सितारे हैं। इसीलिए, अब अलिया भट्ट का सहारा दक्षिण के बाहुबली ही है।  

No comments:

Post a Comment